खड़गपुर : आत्मजा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खड़गपुर की सामाजिक संस्था आत्मजा फाउंडेशन ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया। संस्था की ओर से कहा गया कि महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

इस वर्ष खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन ने मंच से महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति के लिए महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। मंच से 80 साल से ऊपर की महिलाओं को खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन द्वारा एक अनूठा सम्मान दिया गया और प्रत्येक महिला को उपहार दिया गया।

फाउंडेशन की सचिव जया दास सिंह ने कहा कि नारी समाज की रीढ़ है। वह अपनी करुणा और स्नेह से न सिर्फ शिशु बल्कि समाज को भी पुष्पित-पल्लवित करती है। महिलाओं को किसी भी रूप में कम नहीं आँका जाना चाहिए।

इस अवसर पर अधिवक्ता; वंदना घोष, महिला पुलिस अधिकारी; प्रतिभा हलदार, रणजीत मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजक; रूपेश बोस, पार्षद; डी. बसंती तथा जहीर चौधरी, आलोक आरिक, शालिनी आरिक, असीम नाथ, श्रावणी चक्रवर्ती, संजय शर्मा, चंचल दत्त, राज सरकार, एस.ए. खान, ए.डी. वर्मन, मेहजुबीन सहित लगभग 300 महिलाएं मौजूद थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =