अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। महापर्व दुर्गापूजा विजयदशमी के शुभ अवसर पर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था “खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन सीहोर से जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को उपहार स्वरूप नए कपड़े दिए गए।
शहर के कुमारपाड़ा में समारोह पूर्वक समाज के विभिन्न वर्गों की लगभग 200 माताओं और बच्चों के हाथों में उपहार सौंपे गए। फाउंडेशन की सचिव जया दास सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी फाउंडेशन ने अपनी परंपरा का पालन करते हुए इस शुभ कार्य को संपन्न किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका सुमित्रा बिशाई द्वारा माँ दुर्गा के चंडी पाठ के साथ हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी डी. बासंती, ए.डी. बर्मन, तापस साहा, अभिषेक राय, अमित मिश्रा, रूपेश बसु, राहुल शर्मा, बिजन लाल दत्त, विजय प्रताप सिंह, रुद्र और अपूर्व मजूमदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फाउंडेशन की सचिव जया दास सिंह ने कहा कि वे हर साल देवी पक्ष पर उन माताओं और बच्चों को उपहार देते हैं जो गरीबी के कारण दुर्गा पूजा का आनंद नहीं ले पाते हैं। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य उत्सव की खुशी सबके बीच बांटना और सामाजिक समरसता बढ़ाना है।
इस प्रकार फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। फाउंडेशन के इस प्रयास से समाज के वंचित वर्गों को उत्सव की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

