IMG 20251226

खड़गपुर अनुग्रह मिनिस्ट्री ने हर्षोल्लास से मनाया 13वां स्थापना दिवस व क्रिसमस उत्सव

सेवा-समर्पण की गूंज से सजा समारोह

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। खड़गपुर अनुग्रह मिनिस्ट्री ने 25 दिसंबर 2025 को अपने 13वें स्थापना दिवस और क्रिसमस के पावन पर्व को एक साथ अत्यंत गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में मनाया। यह दोहरा उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की निरंतर जलती लौ का उत्सव बनकर उभरा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेकंड ऑफिसर गोवर्धन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कनिष्क मंडल, सब-डिवीजन कल्चर एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (पश्चिम बंगाल सरकार) उपस्थित रहे। खड़गपुर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्वती पटनायक ने अनुग्रह मिनिस्ट्री के 13 वर्षों के निस्वार्थ सेवा कार्यों को समाज के लिए “प्रेम और मानवता की अमिट मिसाल” बताया।

समारोह में खड़गपुर नगरपालिका की अध्यक्ष कल्याणी घोष, वरिष्ठ नेता प्रदीप सरकार, देवाशीष चौधरी (मुनमुन), अनुश्री बेहरा, ए. पूजा नायडू, डी. वसंती, जया दास, सुमन मल्लिक (एसआई, टाउन थाना), जाहंगीर आलम (एसआई, टाउन थाना), असीम नाथ, समीर गुहा, राहुल शर्मा,

डॉ. एषानी पॉल, डॉ. इंदनील कुलाबी, डॉ. राहुल दंडपत, रूपेश बसु, शेख हनीफ, रुकैया बीबी (लक्ष्मी), अयान मिश्रा (केसीसीआई), संजय कुमार चक्रवर्ती, अनुराधा सेन (शिक्षिका), तारक दुबे (शिक्षक), असलम अहमद (प्रोफेसर) और धर्मेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर संगठन की 13 वर्षों की सेवा-यात्रा को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने अनुग्रह मिनिस्ट्री को समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए आशा की किरण बताया।
क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को समर्पित प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिसमस कैरल्स और नृत्य ने पूरे परिसर को उल्लास और आनंद से भर दिया। रोशनी और सितारों से सजा परिसर मानो प्रेम, विश्वास और एकता के संदेश को सजीव कर रहा था।

यह दोहरा उत्सव न केवल अनुग्रह मिनिस्ट्री की सफल और प्रेरणादायी यात्रा का प्रतीक बना, बल्कि खड़गपुर समुदाय को सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी देता नजर आया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =