खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़कपुर की धार्मिक संस्था श्री सीताराम सत्संग प्रचार मंडल, शाखा खड़गपुर की ओर से फाटक बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को 33वें अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देबाशीष चौधरी एवं अधिवक्ता ललित कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान हनुमान एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा अखंड रामायण पाठ में भाग लिया।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति एवं हवन 17 अगस्त को होगा। इसके बाद 18 अगस्त की शाम 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर, फाटक बाजार, खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर में किया जा रहा है। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
श्री सीताराम सत्संग प्रचार मंडल की खड़गपुर शाखा के अध्यक्ष श्री सीताराम सत्संग प्रचार मंडल की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

