IMG 20260326 WA0013

खड़गपुर : आस्था महिला समिति और यूथ फोरम ने आयोजित किया ईद मिलन समारोह

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था आस्था महिला समिति और यूथ फोरम फॉर सोशल सर्विस ने शहर के भवानीपुर स्थित व्हाइट हाउस के पास भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग एकजुट होकर ईद की खुशियां साझा करने पहुंचे, जो सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। सम्मानित अतिथियों में जया दास, कल्पना जोशी, बिजन लाल दत्ता, डी.टी. राव, प्रिया पानो, माणिक मंडल, शीला नायक, रवि महतो, समू वै, सिंह जी, नूर इस्लाम, फारुकी, बाबू वै, मधु वै, माम्पी मंडल, गीता दे,

माणिका पत्रा, शिद्दक्वे शिद्दक्वे, कामनार वै, शेख इकराम, जयदीप स्वर्णकार, गौरल, अजय, दीप महानंद, तनवीर बैग, सुजाता दास, कमल बैग, फारा, साकिल और मोहम्मद दिलजान आदि शामिल थे।

आयोजन के मुख्य संयोजक आस्था महिला समिति की अध्यक्ष डी. माधवी और यूथ फोरम फॉर सोशल सर्विस के सचिव एस.ए. खान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम सुचारू रूप से चला और सभी ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की।

अंत में, आयोजकों ने सभी अतिथियों को ईद हैम्पर भेंट कर विदाई दी और हार्दिक ईद मुबारक की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *