262c04de 56d8 445d ba7a 1056a0bcb888

खड़गपुर : स्टेशन पर पड़ी गंभीर रूप से बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल

खड़गपुर : गिरि मैदान रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप से बीमार पड़ी महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और उपचार की समुचित व्यवस्था कर अनुकरणीय कार्य किया है। इस घटना की आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर पूरे दिन चर्चा हो रही है। इस मामले में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भगवानपुर निवासी तथा समाजसेवी राहुल शर्मा के मुताबिक ‘आज मैंने अपने मित्र नीलेश के साथ गिरि मैदान स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 से एक जरूरतमंद व गंभीर रूप से बीमार अज्ञात महिला को अस्पताल पहुंचाया, जो कई दिनों से लीवर की विकट समस्या से जूझ रही है।

उसे आगे के इलाज के लिए खड़गपुर एसडी अस्पताल ले गया। खड़गपुर राजकीय अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी तुरंत प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। साथ ही समाजसेवी दीपक कुमार दासगुप्ता तथा बालाजी मंदिर पल्ली के समीर को तुरंत एम्बुलेंस प्रदान करने के लिए और टोटो यूनियन सतीश और प्रसेनजीत को भी स्टेशन में अपना समर्थन देने के लिए आभार। आभार हमारे उन युवा भाईयों का भी जिन्हें मैंने मदद के लिए बुलाया और वहां सबने पहुंच कर अपना सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें:  क्रिस्टी संसद के 68वें स्थापना दिवस पर हुआ कला व संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *