तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। समाज सेवा का जज़्बा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सुंदर संगम आज उस समय देखने को मिला, जब अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, खड़गपुर शाखा की ओर से 10वें राष्ट्रीय एवं खड़गपुर के 14वें स्वैच्छिक रक्तदान और नि:शुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
गोल बाजार स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में आरती गुप्ता एकमात्र महिला रहीं, जिन्होंने रक्तदान कर महिला सहभागिता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही 55 लोगों का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने जांच के साथ लोगों को दांतों की स्वच्छता और मुख स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दीं।
कार्यक्रम में सत्यनारायण गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, आलोक आरिक, कनिष, अभिषेक, दीपक, अभिमन्यु गुप्ता एवं एस. ए. खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सुशील गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, दिनेश, राजकुमार चौसइया, घनश्याम, रोशन, सोनू, दिगेश, सुमित, विष्णु, लाला, ललित, बीना, सरिता, नीता, सपना, अंजू, नियति, उर्मिला, मधु सहित समाज के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
समापन पर महासभा के मंत्री विजय पचाधरी ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा आधारित आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता की अपील की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

