IMG 20251228 WA0000

खड़गपुर : गुरु पीर बाबा ग्राउंड पर भव्य कव्वाली नाइट का सफल आयोजन

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के इंदा स्थित गुरु पीर बाबा ग्राउंड पर आयोजित भव्य कव्वाली नाइट कार्यक्रम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शानदार आयोजन में देश-विदेश के प्रसिद्ध कव्वालों ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्य कव्वालों के रूप में हबीब अजमेरी (कव्वाल एंड पार्टी, नागपुर) और मनव्वर ताज (कव्वाल एंड पार्टी, गोया) ने प्रस्तुति दी। उनकी कव्वालियों ने भक्तिमय वातावरण बनाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणी घोष (अध्यक्ष, खड़गपुर नगरपालिका) और आईसी खड़गपुर टाउन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे, जिसने खड़गपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

आयोजकों ने कहा कि इस सफल आयोजन का श्रेय आयोजकों को जाता है, जिनमें मो. मुन्ना (सरफराज), शेख जलाल (अध्यक्ष), शेख जुर्मती (उपाध्यक्ष), तैमूर अली खान (सचिव),

जनाब विक्की (उप सचिव), मोहम्मद वकील (कोषाध्यक्ष), शेख जहीर (संयुक्त कोषाध्यक्ष) और सभी अन्य सदस्य शामिल हैं। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम एकता का प्रतीक साबित हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =