IMG 20250912 WA0062

खड़ार : कैंसर रोगियों के लिए 8 वर्षीय छात्रा ने किए केशदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल तहसील के खड़ार के उदयगंज गांव की निवासी 8 वर्षीय छात्रा सीमंती नंदीग्रामी ने कैंसर रोगियों के लिए केशदान किया। वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है।

सीमंती ने घाटाल में स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित कैंसर रोगियों के लिए केशदान शिविर में हिस्सा लिया, जहां कई लोगों ने केशदान किए। इस शिविर में पुरुलिया की स्वास्थ्य कर्मी बेला महतो ने भी केशदान किए।

घाटाल के महकमा शासक सुमन विश्वास ने कहा कि कैंसर रोगियों के लिए केशदान करने वाली सीमंती पहली ऐसी शख्स हैं, जिसने इतनी कम उम्र में ऐसा किया है। वह इस पहल से बहुत खुश और गर्वित हैं। सीमंती ने अपने इस कार्य से दूसरों को भी प्रेरित किया और लोगों से आगे आने की अपील की।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे केश से मुंबई की एक सामाजिक संस्था कैंसर रोगियों के लिए उपयोगी वस्तुएं तैयार करती है। इस महान कार्य में सबको योगदान देना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =