तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। दक्षिण पूर्व एशिया के बड़े हिस्से में जब धर्म को लेकर मारामारी हो रही है, खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को बिना उकसावे के जिंदा जलाने जैसी घटनाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी स्थित दर्पण समाजसेवी संगठन के
तत्वावधान में बेलदा निवासी समाजसेवी सक्रिय आजिम अली का जन्मदिन केशियाड़ी ब्लॉक के घृतग्राम ग्राम पंचायत के कोनियारी गांव में आदिवासी बुजुर्गों को कंबल वितरण और बच्चों के साथ केक काटकर व मिठाई बांटकर मनाया गया।
आजिम भाई ने सर्वेक्षण के आधार पर आदिवासी भाइयों-बहनों के 50 लोगों को शीत वस्त्र प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित थे केशियाड़ी दर्पण समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष प्रदीप शासमल, संपादक सुदिप्त मान्ना,

सह-संपादक दीपक विश्वई, सह-अध्यक्ष प्रियंका घोष, कोषाध्यक्ष यीशु सिंह, सदस्य उमाशंकर माईती, सौमदीप कर सहित अन्य। इस अशांत समय में इस तरह के प्रयास की ग्रामीणजनो ने सराहना की। इस अवसर पर लगभग 100 ग्रामीण उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



