IMG 20260103 WA0018

केशपुर : केशपुर में सेवा, संस्कृति और सम्मान का संगम- एबी केयर सेंटर का उद्घाटन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर प्रखंड अंतर्गत मुगबसान क्षेत्र में एबी ह्यूमन केयर सोसाइटी के तत्वावधान में एबी अंकन व नृत्य केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पूरे दिन समाज सेवामूलक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य और मनोरंजन की सौगात दी गई।

इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क शुगर, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए। सोसाइटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 87 लोगों का शुगर परीक्षण, 69 लोगों का नेत्र परीक्षण, 72 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 13 जरूरतमंद मरीजों का सफलता पूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह के मनोरंजन हेतु नृत्य, संगीत एवं मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मुगबसान क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी रौसनारा खातून तथा एबी ह्यूमन केयर सोसाइटी के अध्यक्ष शेख इकबाल अहमद ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केयर सेंटर का विधिवत उद्घाटन विशिष्ट समाजसेवी शेख हसनुर जामान ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चित्रकार प्रसेनजित मूल्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के संस्थापक एवं सचिव डॉ. शेख कमरुद्दीन ने सभी को आगामी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक व्यापक समाज सेवामूलक गतिविधियों के आयोजन का आश्वासन दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =