Lifestyle

जीवन में इन लोगों से बनाए दूरी, संवर जाएगी जिन्दगी

कोलकाता। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हमारी जिन्दगी में कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हम लोगों से मिलते हैं, उनसे दोस्ती करते हैं, जान-पहचान बढ़ानते हैं और इन्हीं लोगों पर भरोसा करते हुए उनके साथ अपने मन की बातें करते हैं। इन लोगों में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो हमें धोखा देते हैं या यूं कहें वो हमारा भरोसा तोड़ते हैं, विश्वासघात करते हैं। ऐसे में आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि जिन्दगी में हमें किस प्रकार के लोगों से दूरी रखनी चाहिए। यदि आप इस तरह के लोगों से दूरी रखेंगे तो आपकी जिन्दगी में कभी नकारात्मकता का प्रभाव नहीं होगा और जिन्दगी खुशहाल होगी।

झूठ बोलने वाला व्यक्ति
हमें ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो हर समय झूठ बोलते हैं या यूं कहें जिन्हें हमेशा झूठ बोलने की आदत होती है। यह लोग कब आपसे झूठ बोल रहे हैं और कब आपसे सच बोल रहे हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में इस तरह के लोगों पर भरोसा नहीं कर सकते। वैसे भी बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि जिन पर हमें भरोसा नहीं हो उनके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखना चाहिए। यदि आपकी जिन्दगी में भी कोई ऐसा है, जिसे झूठ बोलने की आदत है तो उससे दूरी बना लें।

यह भी पढ़ें:  शराब के प्रीमियम स्टोर ला रहे हैं बदलाव ताकि लोग ज़्यादा नहीं, अच्छा पिएं

आपका उपयोग न कर सके या आपका फायदा न उठाए
हमारी जिन्दगी में आने वाले लोगों में कोई न कोई एक ऐसा जरूर होता है तो आपका या आपके नाम का उपयोग करते हुए अपना स्वार्थ सिद्ध करता है। आपसे फायदा उठाता है। इस तरह के लोगों को आसानी से पहचाना जा सकता है। यदि आप उन्हें तत्काल नहीं पहचान पा रहे हैं और आपको बाद में पता चलता है कि यह व्यक्ति आपका या आपके नाम का फायदा उठा रहा है तो तुरन्त प्रभाव से इनसे दूरी बनाते हुए रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। वैसे भी इस प्रकार के लोग दोस्ती इसलिए करते हैं जिससे वे आपसे किसी तरह का लाभ ले सकें।

बेइज्जत व अपमान करने वाला
यदि आपको अपने परिचित या जान-पहचान या रिश्तेदारों में से किसी व्यक्ति से ऐसा महसूस होता है कि वह आपका सम्मान करने के बजाय आपको हर स्थान पर बेइज्जत या अपमानित करता है तो आपको तुरन्त ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन लोगों के साथ किसी भी रिश्ते को निभाना मुश्किल होता है जो आपका सम्मान करना ना जानते हों। आपस में सम्मान ना होने पर दोस्ती और प्यार भी फीका लगने लगता है।

यह भी पढ़ें:  16 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

नीचा दिखाने वाले लोग
आपके परिचितों या रिश्तेदारों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होते हैं जिन पर भरोसा रखते हुए आप उनके साथ अपनी परेशानियाँ बाँटते हैं। इस उम्मीद में कि यह आपकी परेशानी को देखते हुए आपको कोई उचित सलाह देंगे या आपकी मदद करेंगे। ऐसे में जब आपको पता चलता है कि यह व्यक्ति आपकी मदद करने के बजाय आपकी परेशानी को लेकर आपको दूसरों के सामने नीचा दिखा रहा है, आपकी निंदा कर रहा है, ऐसे में इस तरह के लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सबंग के देउली कलसबाड़ रामकृष्ण विद्यापीठ ने अपना हीरक जयंती समारोह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *