कोलकाता। 8 जून 2025, प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था बंगीय हिन्दी परिषद द्वारा कविकल्प की मासिक गोष्ठी डॉ. अभिज्ञात की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रवि प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रणजीत भारती और चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कालिका प्रसाद उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ, तत्पश्चात शहर के विभिन्न हिस्सों से पधारे कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से सभी को भाव विभोर कर दिया।
गोष्ठी का कुशल संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया तथा गोष्ठी का सफल संयोजन डॉ. मनोज कुमार मिश्र, जोया अहमद और कमल पुरोहित ने किया। इस गोष्ठी की खास बात यह रही कि सेंट जेवियर्स स्कूल के कुछ विद्यार्थी भी इससे जुड़े थे और वे बंगीय हिन्दी परिषद की गतिविधियों से अवगत हुए। निम्नलिखित छात्र उपस्थित थे; हार्दिक देसाई, हर्षित देसाई, श्रेयांश चौधरी, शौर्य आलमाल तथा जोशुआ फर्नांडीज।
सर्वश्री कमल पुरोहित ‘अपरिचित’, डॉ. मनोज मिश्र, जोया अहमद, रवि प्रताप सिंह, सेराज खान बातिश, रणजीत भारती, मोहम्मद अयूब, प्रदीप कुमार धानुक, कालिका प्रसाद उपाध्याय, गौरव केसरी, संगीता व्यास, पद्माकर व्यास, चंद्रभानु गुप्त, नन्द लाल रौशन, राम पुकार सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, मौसमी बापारी, नजीर राही, सहर मजीदी, मंजु तिलक, जीवन सिंह, नीलम झा, हिमाद्री मिश्रा, कृष्णानंद मिश्रा।
डॉ. शाहिद फिरोगी, मुजतर इफ्तिखारी, अविनाश चंद्र पांडे, नंदू बिहारी, स्वेता गुप्ता “स्वेताम्वरी”, जतीब हयाल, प्रणति ठाकुर, शहनाज रहमत, डॉ. अहमद मिराज, डॉ. सीताराम पासवान, राजेंद्र तिवारी, भारत भूषण शर्मा, भूपिंदर सिंह “बशर” तथा संजय शुक्ल ने अपनी सशक्त रचनाओं से गोष्ठी को समृद्ध किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।