कोलकाता। महानगर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था बंगीय हिंदी परिषद् द्वारा गत रविवार 20 सितम्बर को कविकल्प की मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवयित्री हिमाद्रि मिश्रा ‘हिम’ ने की। प्रधान अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी’ एवं रामपुकार सिंह पुकार ‘गाजीपुरी’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाद्रि जी की सरस्वती वंदना से हुआ।
अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए हिमाद्रि जी ने सभी कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यापति के प्रसिद्ध लोकगीत के सस्वर पाठ द्वारा सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। स्वागत वक्तव्य देते हुए परिषद् के मंत्री डॉ. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सभी कवियों एवं श्रोताओं का स्वागत किया एवं परिषद् की सारस्वत परंपरा और उपलब्धियों की चर्चा की।
साहित्यमंत्री सुषमा राय पटेल ने पुष्प गुच्छ द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर परिषद् के प्रबंध मंत्री कमल पुरोहित का जन्मदिन भी मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कवियों में सर्वश्री दयाशंकर मिश्र, कृष्ण कुमार दूबे, नीतू शर्मा, रवि पारख, जीवन सिंह, अय्यूब वारसी ‘कोलकतवी’, अरिमर्दन मिश्र, नागेन्द्र कुमार दूबे, गणेश प्रसाद राजभर, कृष्णानंद मिश्र, नंदलाल रोशन, रामनारायण झा, मानस कुमार, राधा गुप्ता, मुजतर इफ्तेख़ार, रंजीत सिंह, विजय इस्सर वत्स, उमेश पांडेय, प्रवेश पटियालवी, प्रतिभा सिंह, मंजू तिलक, मुश्ताक जैर, यूसुफ अख़्तर, हीरालाल सुजान, राजेश पांडेय, राजन शर्मा, शिवम तिवारी आदि प्रमुख थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया। संयोजन मनोज मिश्र एवं प्रबंधन कमल पुरोहित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुषमा राय पटेल द्वारा दिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

