कोलकाता : कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष मेट्रो कॉरिडोर) में कवि सुभाष स्टेशन के चार खंभों में दरारें मिलने के बाद एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। नतीजतन, फिलहाल मेट्रो शहीद खुदीराम तक ही चलेगी। तकनीकी समस्या का कारण बताते हुए मेट्रो की ओर से यह फैसला लिया गया है।
मेट्रो सूत्रों के अनुसार, ब्लू लाइन पर कोई समस्या नहीं थी। स्टेशनों पर घोषणाएं होने लगीं कि कवि सुभाष तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इसीलिए अधिकारियों ने उस समय एक-दो मेट्रो सेवाएं रद्द करने का फैसला किया।
बाद में, उन्होंने ब्लू लाइन पर मेट्रो का रूट छोटा कर दिया। मेट्रो ने बताया कि मेट्रो दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम (कवि सुभाष से पहले वाला स्टेशन) के बीच चलेगी।
मेट्रो रेल प्राधिकरण ने कहा कि इंजीनियरिंग संबंधी समस्याओं के कारण, कोई भी वाहन कवि सुभाष नहीं जा पा रहा है। यह समस्या दोपहर 1:45 बजे से हो रही है। हालांकि बाद में सेवा सामान्य हो गयी। हालांकि यह समस्या का हल कब तक होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मंगलवार को भी मेट्रो के इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंची और कवि सुभाष स्टेशन के क्षतिग्रस्त खंभों का निरीक्षण किया।
उम्मीद है जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मेट्रो रेलवे के अधिकारियों का एक दल मौके का मुआयना करेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे रूट पर मेट्रो सेवा कब सामान्य होगी। मेट्रो अधिकारी समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

