Images 2021 12 25T183525.401

कैटरीना कैफ ने शुरू की ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग शुरू कर दी है।निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शूरु कर दी है। कैटरीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने मेरी क्रिसमस के फिल्म निर्माता और निर्देशकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, निर्देशक श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस की शूटिंग के साथ मैं सेट वापस आ गई हूं।” कैटरीना ने लिखा, “मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है। तो वो एक मास्टर हैं और उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 11 =