IMG 20250505 WA0007

कटनी : मध्य प्रदेश में शिव महापुराण कथा का आयोजन 03 मई से आरम्भ चलेगा 13 मई तक

कटनी। कटनी मध्य प्रदेश में पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज सुना रहे हैं शिव महापुराण, हज़ारों की संख्या में उमड़े भक्त। पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी द्वारा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा गया है। नया गांव लखेरा में 03 मई 2025 से 13 मई 2025 मई तक चलने वाली इस कथा के लिए 3 मई 2025 को 151 कलशों के द्वारा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

छोटी काशी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखने वाले कटनी को धर्म नगरी भी कहा जाता है। यहां हर साल बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। जहां लाखों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं। कथावाचक पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री द्वारा इन दिनों कटनी में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कटनी के लखेरा नया गांव में हो रहा है। आयोजनकर्ता राम जनम गुप्ता एवं परिवार के मुताबिक शिव महापुराण कथा का आयोजन 03 मई 2025 से 13 मई 2025 मई तक होगा।

शिव महापुराण के रहस्य बताएंगे : पं. मनोज कृष्ण शास्त्री जी, 4 मई से 12 मई तक लगातार शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। इस दौरान वे भगवान शिव की उत्पत्ति और उनकी भक्ति के साथ माता पार्वती से उनके विवाह के गूढ़ रहस्यों के बारे में बताएंगे। साथ ही माता पार्वती को बताई गई अमर कथा के रहस्य भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें:  हमें आरती कैसे करना चाहिए, क्या है आरती का महत्व, आरती कितने प्रकार की होती है?

शाही रथ से निकली कलश यात्रा : निकली कलश यात्रा में हजारों भक्तगण शामिल हुए। यह कलश यात्रा लखेरा मुड़वारा रोड स्थित भवानी खेरमाता मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में पीछे 151 महिलाएं कलश लिए हुए चल रही थी।

कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं ने त्रिवेणी संगम के जल से भरे कलश सिर पर धारण किए थे। सभी महिलाएं पीली और गुलाबी साड़ियों से सजी धजी हुई थी। भवानी खेरमाता मंदिर से लेकर रास्ते में जगह जगह पर पुष्प वर्षा और अल्पाहार की व्यवस्थाएं की गई।
शिवमहापुराण कथा में आप सादर आमंत्रित हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  14 मार्च 2024 से लेकर 13 अप्रैल 2024 तक नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  शुक्रवार का व्रत करने के लाभ, जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *