अनिल बेदाग, मुंबई : मुंबई की ग्लैमरस रातें तब और खास बन जाती हैं, जब किसी इवेंट में स्टाइल, स्टारडम और आत्मविश्वास का परफेक्ट मेल देखने को मिले। हाल ही में अभिनेत्री काशिका कपूर ने दो अलग-अलग मौकों पर अपनी मौजूदगी से यही जादू बिखेरा।
एक ओर बॉलीवुड निर्माता-डिस्ट्रिब्यूटर आनंद पंडित की स्टार-स्टडेड 62वीं बर्थडे पार्टी, तो दूसरी ओर एक हाई-प्रोफाइल फैशन इवेंट — दोनों ही जगह काशिका कपूर सुर्खियों में रहीं।
आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में स्टाइल स्टेटमेंट
आनंद पंडित की भव्य जन्मदिन पार्टी में काशिका कपूर की एंट्री किसी फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं थी। उनकी सहज मुस्कान, आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज और एलिगेंट लुक ने उन्हें पार्टी के सबसे चर्चित मेहमानों में शुमार कर दिया।

अजय देवगन, नील नितिन मुकेश जैसे सितारों की मौजूदगी के बीच भी काशिका की अलग पहचान साफ नजर आई। आनंद पंडित के साथ कैमरों के सामने दिए गए उनके स्माइलिंग पोज़ ने जश्न के माहौल को और खास बना दिया।
ब्लैक ट्यूब ड्रेस में हाई-फैशन अवतार
वहीं एक अन्य हाई-प्रोफाइल इवेंट में काशिका कपूर ने ब्लैक ट्यूब ड्रेस में ऐसा स्टनिंग फैशन स्टेटमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
मिनिमल एक्सेसरीज़, स्लीक सिलुएट और उनकी नेचुरल ग्रेस ने इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस में बदल दिया।
यह अंदाज़ न सिर्फ उनके फैशन-फॉरवर्ड सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि काशिका सादगी में भी ग्लैमर रचना जानती हैं।
हर मौके पर छोड़ती हैं खास छाप
चाहे बॉलीवुड की सबसे चर्चित पार्टी हो या कोई स्टाइलिश पब्लिक इवेंट, काशिका कपूर हर जगह अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना देती हैं।
उनका यह डबल ग्लैमर मोमेंट एक बार फिर बताता है कि वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि स्टाइल, कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी का संतुलित संगम हैं — जो जहां भी जाती हैं, अपनी अलग छाप छोड़ जाती हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




