Kartik Aaryan created a buzz with his amazing dance moves

कार्तिक आर्यन ने अपने धमाकेदार डांस मूव्स से मचाई धूम

  • पिटबुल और दिलजीत दोसांझ के साथ लाए सबसे बड़ा पार्टी एंथम

मुंबई (अनिल बेदाग) : भुल भुलैया 3 के मच अवेटेड टाइटल ट्रैक का इंतज़ार खत्म हो गया है!  टी-सीरीज़ और भूषण कुमार ने भारत के सिनेमा में सबसे आईकॉनिक म्यूजिकल सहयोग को बनाकर इतिहास रच दिया है। मेकर्स ने अभी-अभी मच अवेटेड भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज किया है, जिसमें इंडिया के पॉपुलर स्टार कार्तिक आर्यन हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रैक चार्ट के साथ साथ दिलों पर भी राज करने वाला है। ये ट्रैक एक विजुअल ट्रीट है, जिसमें कार्तिक आर्यन अपने स्लीक, स्मूथ और कैची ‘स्पूकी स्लाइड’ डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा रहे हैं।

इस ट्रैक को खास बनता है इंटरनेशनल स्टार पिटबुल का परफेक्ट रैप जो ‘हरे राम-हरे कृष्णा’ मंत्र के साथ ब्लेंड कर रहे है।  साथ ही, पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ अपना अनोखा स्टाइल लाते हैं, और नीरज श्रीधर हिंदी वोवल्स को संभालते हैं।

यह सभी मिल कर, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की असली एसेंस को बनाए रखते हैं, साथ ही मॉडर्न और इंटरनेशनल ट्विस्ट भी देते हैं।

म्यूजिक माइस्ट्रॉस प्रीतम और तनिष्क बागची की लीडरशिप में, और नीरज श्रीधर की पहचानी जानी वाली आवाज से उनका सिग्नेचर टच मिलता है। ये ट्रैक ग्लोबल बीट्स और देसी फ्लेयर का एक परफेक्ट मिक्स है, जो संस्कृतियों को अच्छे से ब्लेंड करता है।

यह भी पढ़ें:  ‘वेलकम टू द जंगल’ ट्रेलर रिलीज: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी ने मचाया धमाल

भूषण कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए एक अनोखा सहयोग किया है। इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं, “हम भूल भुलैया 3 के लिए इस स्पेशल म्यूजिकल सहयोग को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और नीरज श्रीधर को एक साथ लाना कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया है। प्रीतम और तनिष्क बागची द्वारा बीट्स तैयार करने के साथ, हम बॉलीवुड म्यूजिक की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

सबसे बढ़कर, इस ट्रैक में सभी के पसंदीदा कार्तिक आर्यन अपने बेहतरीन चार्मिंग अंदाज में नज़र आ रहे हैं, जिसमें शानदार ग्लाइडिंग डांस मूव्स दिखाए गए हैं, जो बिना किसी शक सभी को थिरकने पर मनबूर कर देंगे। यह सहयोग एक माइलस्टोन है और हम दुनिया भर के फैंस द्वारा इसका अनुभव करते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकते।”

Bhool Bhulaiyaa 3 is all set to become the biggest hit of the festive season

अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा करती है, और इस शानदार टाइटल ट्रैक के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

यह भी पढ़ें:  'स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' भारत में 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी!

चिल्स, थ्रिल्स और यादगार म्यूजिक से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए! और ज्यादा एक्साइटिंग अपडेट के लिए बने रहें क्योंकि भूल भुलैया 3, इस 1 नवंबर, 2024 को अपनी ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जलपाईगुड़ी : धरना मंच से ही मरीजों का इलाज करेंगे डॉक्टर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =