खड़गपुर। कार्ल मार्क्स की 144वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एसआईयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पार्टी कार्यालय खुदीराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्क्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर राज्य समिति सदस्य विश्वनाथ पड़िया, पूर्व मेदिनीपुर जिला सम्पादकीय मंडली सदस्य सुव्रत दास और जिला समिति सदस्य आनंद बरन हांडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उद्धरण प्रदर्शनी, मार्क्स की रचनाओं का पाठ और चर्चा सभा का भी आयोजन किया गया। मेचेदा के अलावा पांशकुड़ा, भोगपुर, परमानंदपुर, नोनाकुड़ी और तमलुक सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम हुए।
पार्टी नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि मार्क्स की विचारधारा से प्रेरित होकर विश्व के कई देशों में सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि एसआईयूसीआई (कम्युनिस्ट) अपने आंदोलन में इसी विचारधारा को मार्गदर्शक मानती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

