Kareena

लाल सिंह चड्ढा के लिये करीना कपूर ने दिया था ऑडिशन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनत्री करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिये ऑडिशन दिया था। करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में करीना, आमिर खान के साथ नजर आयेगी।करीना कपूर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अपने रोल के लिए ऑडिशन दिया था। करीना कपूर ने कहा, “आमिर उस तरह काम नहीं करते हैं। वो कभी ये नहीं कहते कि ये फिल्म करो क्योंकि मैं भी इसमें हूं। वह हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले फिल्म की कहानी सुनो। उन्होंने सबसे पहले मुझसे इस फिल्म का एक नरेशन सुनने को भी कहा था।

उन्होंने मुझे 4 घंटे का नरेशन दिया और इसके बाद मैंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ को हां कह दिया।मुझे ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए एक ऑडिशन भी देना पड़ा था। ऐसा इसलिए था जिससे मैं साबित कर सकूं कि मैं इस रोल के लिए पर्फेक्ट हूं।’ गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है।

यह भी पढ़ें:  भारत-बांग्लादेश सीमा पर 118 किलो हिल्सा मछली जब्त

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य की भी अहम भूमिका में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *