रिसड़ा। राष्ट्रवादी हिन्दू जागरण समिति के तत्वावधान में कांवड़िया सेवा शिविर रिसड़ा स्थित जी.टी. रोड पर आयोजित किया गया। जिसके दौरान पवित्र श्रावण माह में शिव भक्त कांवड़ियों को निःशुल्क जल, मिष्ठान, बिस्कुट, ठन्डे पेय का वितरण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक समाज सेवी राजीव सिंह “राजू” ने हरियाली तीज एवँ नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि हर सनातनी त्योहारों पर हर वर्ष की भाँति भविष्य में भी ईश्वर की कृपा से सेवा मूलक कार्यों हेतु शिविर आयोजित होते रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम में सूर्यकान्त चतुर्वेदी “मोहन बैरागी”, अरुण मिश्रा, शंकर सिंह, गोविन्द दास, विनय सरकार सहित कई अन्य समाज सेवियों ने सेवा भाव से कांवड़ियों को सेवायें प्रदान कीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

