MamataBanerjee

कालीगंज सीट : वोटों की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, बोलीं ‘ये जनता को समर्पित’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर जारी वोटों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत का ऐलान किया है। उन्होंने बयान में कहा कि कालीगंज के मेरे साथियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है। मैं उन्हें बधाई देती हूं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों, नस्लों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर हमें अपार आशीर्वाद दिया है। मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इस जीत के मुख्य शिल्पकार मां, माटी और मानुष हैं। कालीगंज के मेरे सहयोगियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है। मैं उन्हें भी हार्दिक बधाई देती हूं। सभी को मेरा अभिनंदन और नमस्कार। स्वर्गीय विधायक नसीरुद्दीन अहमद को याद करते हुए मैं इस जीत को बंगाल की मातृभूमि और जनता को समर्पित करती हूं।”

चुनाव आयोग के मुताबिक, कालीगंज विधानसभा पर उपचुनाव के लिए अब तक 13 राउंड की गिनती हो चुकी है और 10 राउंड की गिनती होना बाकी है।

टीएमसी की अलीफा अहमद को अब तक 59,329 मत मिले हैं और उन्होंने 29,749 की बढ़त बना रखी है। वहीं, दूसरे स्थान पर भाजपा के आशीष घोष हैं, जिन्हें अब तक 29,580 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  टैलेंट और आउटसाइडर को फिल्म इंडस्ट्री में लाने पर फोकस कर रही हूं : कंगना

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसवादार सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के मार्जिन से हराया है। साथ ही, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने माकपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया है।

बता दें कि 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिनमें से कई सीट पर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डब्बे पटरी से उतरे

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नियुक्ति भ्रष्टाचार : ईडी ने शिक्षा सचिव मनीष जैन को भी किया नामजद
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *