25 जून : आज का राशिफल जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
25 जून 2022 शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्वास्थ्य सुधार होगा, व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम ना उठाएं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
25 जून 2022 शनिवार

तिथि – द्वादशी 01:09:22am
पक्ष – कृष्ण
नक्षत्र – भरणी 10:22:34am
योग – धृति 05:52:11am
करण – कौलव 12:07:46pm
करण – तैतुल 01:09:22am

माह – आषाढ
चन्द्र राशि – मेष till 05:01:21pm
चन्द्र राशि – वृषभ from 05:01:21pm
सूर्य राशि – मिथुन
रितु – ग्रीष्म
आयन – दक्षिणायण
संवत्सर – राक्षस

विक्रम संवत – 2079
शक संवत – 1944

सूर्योदय – 05:44:10 am
सूर्यास्त – 07:14:59pm
चंद्रास्त – 04:11:37pm
चंद्रोदय – 2:21:39am

सूर्योदय
लग्न – मिथुन 9°18′, 69°18′
सूर्य नक्षत्र – आद्रा
चन्द्र नक्षत्र – भरणी

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र
पद, चरण
लो – भरणी 10:22:34am
अ – कृत्तिका 05:01:21pm
ई – कृत्तिका 11:41:25pm

दिशा शूल – पूर्व

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *