Aaj Ka Rashifal

21 जुलाई 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
21 जुलाई 2026, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। सब आपके अनुकूल होगा। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले सावधानी रखें व उस पर गौर फरमाएँ। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इ’छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर भारत में 82 प्रतिशत लोग सतर्क और चिंतित

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। व्यापार, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चें आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अ’छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।

यह भी पढ़ें:  13 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
21 जुलाई 2026, मंगलवार
हिंदी माह आषाढ़

विक्रम संवत : 2083
​शक संवत : 1948
​पक्ष : शुक्ल पक्ष
​विशेष पर्व/व्रत : मासिक दुर्गाष्टमी

सूर्य और चंद्र गणना
​सूर्योदय : सुबह 05:40 बजे
​सूर्यास्त : शाम 07:13 बजे
​चंद्रोदय : दोपहर 12:29 बजे
​चन्द्रास्त : रात्रि 11:38 बजे
​सूर्य राशि : कर्क
​चंद्र राशि : कन्या (पूरा दिन-रात)

तिथि, नक्षत्र एवं योग
​तिथि : अष्टमी (पूरा दिन, अगले दिन 22 जुलाई को सुबह 05:16 AM तक)
​नक्षत्र : चित्रा (रात 08:49 PM तक), तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र
​योग : सिद्ध (शाम 06:25 PM तक), तत्पश्चात साध्य योग
​करण : विष्टि/ भद्रा (शाम 04:34 PM तक), तत्पश्चात बव

शुभ मुहूर्त
​अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:59 AM से 12:54 PM
​ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:44 AM से 05:28 AM
​अमृत काल : दोपहर 01:58 PM से 03:41 PM
​विजय मुहूर्त : दोपहर 02:56 PM से 03:48 PM

अशुभ समय (वर्जित)
​राहुकाल : शाम 04:02 PM से 05:40 PM
​यमगण्ड : सुबह 09:28 AM से 11:06 AM
​दुर्मुहूर्त : सुबह 08:49 AM से 09:41 AM
​भद्रा : सुबह 06:11 AM से शाम 04:34 PM तक
आज का दिशा शूल उत्तर

यह भी पढ़ें:  अयोध्या की तरह अब बंगाल में भी बनेगा भव्य राम मंदिर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =