Aaj Ka Rashifal

18 जुलाई 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
18 जुलाई 2026, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जिसमे विलम्ब होने पर कार्य भी देरी से ही पूर्ण कर पाएंगे। आज आप कुछ धन संबंधित कार्यो में जोखिम लेने से घबराएंगे इसलिए सीमित साधनों से ही आवश्यकता अनुसार धनागम रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकते है। सहकर्मी भी आज मतलब निकालने के लिए ही मीठा व्यवहार करेंगे। गृहस्थ में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। परिजन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना होने से नाराज होंगे। संध्या बाद शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उचित उपयोग करेंगे। उच्च निर्णय क्षमता से जहां संभावना नही होगी वहां से भी लाभ उठा सकेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी इससे आप अपना काम निकालने में तो सफल होंगे लेकिन व्यवहारिक सम्बन्धो में कमी आएगी। आज धन लाभ के लिए युक्तियों का सहारा लेकर ही सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलाएं आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी फिर भी सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन अधिक व्यस्त रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू अथवा व्यवसायिक कारणों से लघु यात्रा करनी पड़ेगी परन्तु इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। आज आपका सार्वजनिक व्यवहारिक क्षेत्र अवश्य विकसित होगा धन लाभ भले ना हो लेकिन मानसम्मान में अवश्य बढ़ोतरी होगी। आज भोजन भी असंयमित रहने पर पेट संबंधित समस्या रहेगी। रिश्तेदारी में जाने पर खर्च बढेगा। महिलाएं किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर से परेशान रहेंगी परन्तु दर्शायेगी नही। संध्या पश्चात थकान रहने पर प्रत्येक कार्यो में अरुचि दिखाएंगे लेकिन शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न भी होंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप जिम्मेदारियों के बोझ से राहत पाएंगे घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से निश्चिन्त होकर दैनिक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे लेकिन आप इन बातों से बेपरवाह होकर अपनी धुन में मस्त रहेंगे। शेयर सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज मेहनत का फल थोड़े देर से परन्तु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलाएं अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी।परिवार के बुजुर्गो का सहयोग घरेलू कार्य के साथ व्यवसायिक कार्यो को सहज बनाएगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप को प्रत्येक कार्य मे सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन फिर भी गलत मार्गदर्शन के कारण कार्य हानि अथवा विलम्ब हो सकता है। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी दोनो ही अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करेंगे परन्तु लाभ पाने के लिए आज केवल अपने दिमाग से कार्य करें निश्चित सफल होंगे। आर्थिक लाभ देर-सबेर अवश्य होगा। आज आप सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलाये भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी फिर भी परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  कुंडली में सूर्य मजबूत करने के लिए रविवार को करें ये आसान उपाय!

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो की अनदेखी करेंगे अथवा किसी अन्य के भरोसे छोड़ देंगे जिससे होने वाले लाभ में कमी तो आएगी ही आपसी संबंधों में भी खटास बनेगी। आज परिस्थितियां कैसी भी रहें आपके धन लाभ को नही रोक पाएंगी आज किसी गलत निर्णय के भी अकस्मात सही निकलने से उत्साहित होंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से मतभेद रहने पर भी मजबूरी में तालमेल बैठा ही लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से प्रेमवत संबंध रहेंगी। विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण रहने से घर मे गलतफहमी जन्म लेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में हाथ आये अनुबंध के निरस्त होने के साथ ही मंदी का भी सामना करना पडेगा। आज आपके लिए अधिकांश निर्णय गलत सिद्ध होंगे। परिवार में भी किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशानी होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। आज किसी पुरानी गलती अथवा विवाद के फिर से उभरने पर परिवार में अशांति होगी सार्वजनिक सम्मान में भी कमी आएगी। आज आप प्रयास करने पर भी धन की क्षति को रोक नही पाएंगे। महिलाओं को भी आज किसी गलती पर अपमानित होने की संभावना है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज दिनचर्या की शुरुआत सुस्त रहेगी लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी। दूर स्थानों से संबंधित व्यवसायों से लाभ के साथ ही नए अनुबंध भी मिलेंगे। इसके विपरीत स्थानीय व्यवसाय आज मंदा ही रहेगा। व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अति महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण करलें इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बनी रहेगी स्त्रीवर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी लेकिन किसी की चुगली करने से बचें मान हानि हो सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी बना रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य कार्यो में विलंब होगा लेकिन मध्यान पश्चात प्रत्येक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। धन लाभ के लिए आज किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेंगे। संध्या के समय अवश्य आकस्मिक लाभ होने से पूरे दिन की कमी पूरी हो जाएगी। आज किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा जिसकी वापसी मुश्किल रहेगी। सरकारी कार्य की गति धीमी रहेगी। परिवार की महिलाएं भी कुछ ना कुछ उधेड़-बुन में लगी रहेंगी मेहनत भी करेंगी।

यह भी पढ़ें:  26 नवंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख शांति दायक रहेगा। आज आप नए कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे महिलाये एवं बुजुर्ग आपके प्रेरणा स्त्रोत्र बनेंगे। नौकरी वालो से आज कार्यो को शीघ्रता से निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे लेकिन इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम ना लें निवेश देखभाल कर ही करें हानि हो सकती है। महिलाएं धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। घर मे शांति स्थापित होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से कष्टदायी रहेगा। बनते कार्यो में बार-बार विघ्न आने से हताश रहेंगे। मन मे नकारात्मक विचार आने से अनैतिक कार्यो में भटक सकते है। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाह योग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओ में वैर विरोध रहेगा। आपसी कलह से आज स्त्रियां भी नही बच पाएंगी, घर मे फैली अशांति से दुखी रहेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नही लगेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी निर्धारित योजनाओ के सही दिशा में जाने से संतुष्ट रहेंगे। लेकिन नौकरी पेशा लोगो के लिये किसी कारण से दुविधा की स्थिति बनेगी। जिससे निकलने में काफी समय खराब होगा फिर भी परिणाम सुखदायक ही रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिये मध्यान तक का समय खाली जाएगा इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलाएं मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी। संतानो की प्रगति को लेकर भी निश्चिंत रहेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

।।आज का पंचांग।।
18 जुलाई 2026 शनिवार
हिंदी माह आषाढ़

शुक्ल पक्ष
ऋतु : वर्षा ऋतु
​विक्रम संवत : 2083
​शक संवत : 1948
​तिथि : चतुर्थी/ पंचमी
​नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी उत्तराफाल्गुनी

यह भी पढ़ें:  जेल में आमने-सामने हुए कुंतल से पार्थ ने पूछा : मेरा नाम क्यों लिया

सूर्योदय और सूर्यास्त
​सूर्योदय : सुबह 05:35 AM (लगभग, स्थान के अनुसार परिवर्तन संभव)
​सूर्यास्त : शाम 07:12 PM (लगभग, स्थान के अनुसार परिवर्तन संभव)
​चन्द्रोदय : सुबह 08:45 AM (लगभग)
​चन्द्रास्त : रात 09:50 PM (लगभग)

शुभ और अशुभ समय
​शुभ समय
​अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:58 AM से 12:52 PM तक (यह समय किसी भी नए या शुभ कार्य को शुरू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।)
​अशुभ समय
​राहुकाल : सुबह 09:00 AM से 10:30 AM तक (इस समय के दौरान शुभ कार्यों को टालना चाहिए।)
​यमगण्ड काल : दोपहर 02:00 PM से 03:30 PM तक
​गुलिक काल: सुबह 05:35 AM से 07:15 AM तक

सूचना : सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्र गणना आपके भौगोलिक स्थान (शहर) के आधार पर कुछ मिनट आगे या पीछे हो सकती है। सटीक समय के लिए अपने स्थानीय समय क्षेत्र और स्थान का ध्यान रखें।
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।Blood Donation Camp

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =