मेदिनीपुर समन्वय संस्था की जयंती समारोह समिति गठित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की सामाजिक संस्था मेदिनीपुर समन्वय संस्था के केंद्रीय कार्यालय में राजनारायण बसु की द्विशतम जयंती समारोह समिति का गठन किया गया है। इस समिति का गठन मेदिनीपुर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया गया है।

इस संबंध में प्रोफेसर प्रणवेश जाना ने बताया कि राजनारायण बसु भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे। उन्होंने मेदिनीपुर कॉलेजिएट स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया और मेदिनीपुर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में भाग लिया।

इस समिति के अध्यक्ष मनमथ नाथ दास और कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर प्रणवेश जाना हैं। समिति में 55 सदस्य हैं, जिनमें 21 सदस्यीय सलाहकार मंडल, 3 सदस्यीय सचिव मंडल और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इस समिति का उद्देश्य राजनारायण बसु की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इन कार्यक्रमों में मेदिनीपुर शहर, कांथी, हल्दिया और कोलकाता में विभिन्न आयोजन शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 7 =