कोलकाता। 20 सितम्बर 2025 शनिवार को राजस्थान सूचना केंद्र, कोलकाता में केवल काव्य परिवार (पश्चिम बंगाल इकाई) और हिन्दी साहित्य अकादमी (कोलकाता संभाग) की भव्य संयुक्त काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।
इस कार्यक्रम में केवल काव्य परिवार के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष जय कुमार ‘रुसवा’ और हिन्दी साहित्य अकादमी कोलकाता संभाग की अध्यक्ष चित्रा रॉय ‘श्रीकृष्णवी’, मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी’ और अध्यक्ष के रूप में राम पुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी’ मंच पर उपस्थित थे।
गोष्ठी में उपस्थित करीब 30 प्रतिष्ठित और नवोदित कवि कवयित्रियों ने मनमोहक काव्य पाठ किया जसमें सामयिक विषय, श्रृंगार, हिन्दी भाषा और दुर्गोत्सव पर छंद, गजल, गीत और कविताएँ पढ़ी गई।
अंत में दोनों संस्थाओं के कोषाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा जी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम का अत्यंय कुशल संचालन कमल पुरोहित ‘अपरिचित’ ने किया।
इस सफल कार्यक्रम का संयोजन पुनीत अग्रवाल, विश्वजीत शर्मा ‘सागर’, रमाकांत सिन्हा और नन्द किशोर झा ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

