तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम में तृणमूल कांग्रेस और जिला किसान मजदूर शाखा द्वारा विजया सम्मिलनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में राज्य मंत्री श्रीकांत महतो, राज्यसभा सांसद डोला सेन, पूर्व मंत्री पूर्णेन्दु बसु और चूड़ामणि महतो, विधायक दुलाल मुर्मू, झाड़ग्राम जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव विश्वरंजन मुखर्जी, झाड़ग्राम नगरपालिका की अध्यक्ष कविता घोष, झाड़ग्राम पौर सभा के 18 नंबर वार्ड के काउंसलर गौतम महतो आदि शामिल रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना और पार्टी की एकता और मजबूती को बढ़ावा देना है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी से जन सम्पर्क में जुट जाना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



