खड़गपुर। बांसतोला स्टेशन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर हुई तीन हाथियों की मौत की घटना के विरोध में शनिवार की शाम झाड़ग्राम में पथसभा आयोजित की गई।
झाड़ग्राम नागरिक उद्योग के तत्वावधान में सिद्धू कान्हू मोड पर आयोजित इस पथ सभा में श्रीमंत राऊत व राकेश मुदली सहित बड़ी संख्या में लोग व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि हाथियों की मौत की घटना बेहद दुखद है क्योंकि जंगल महल के लिए वन्य प्राणी नितांत आवश्यक है। निश्चित रूप से हाथियों की मौत मामले में प्रशासन से लापरवाही हुई है अन्यथा ऐसी घटना ना होती।
प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। अन्यथा बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

