तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिले के रघुनाथपुर पुस्तक मेला एसोसिएशन की पहल पर 5-दिवसीय बाल-किशोर पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को मोबाइल की लत से दूर रखना और उन्हें पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना है।
पुस्तक मेले की तिथियाँ और स्थान के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने कहा कि 21-23 सितंबर को झाड़ग्राम शहर के बालाका मंच पर पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा।
24 सितंबर को गिधनी स्वामी विवेकानंद नर्सरी एंड प्राइमरी स्कूल में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। 25 सितंबर को डुमुरिया जगदीशचंद्र इंस्टिट्यूशन में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक मेला समिति की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें समिति के सचिव कुणाल दे, नबेंदु विकास होता, डॉ. अमृत कुमार नंदी और देवलीना दासगुप्ता आदि उपस्थित थी।
आयोजन के संबंध में आयोजकों ने कहा कि पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करना और उन्हें मोबाइल की लत से दूर रखना है।
इस पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी, जो बच्चों और किशोरों के लिए उपयुक्त होंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

