IMG 20260207 WA0003

झाड़ग्राम : ‘मिशन कामयाब’ से 20 युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन

खड़गपुर : झाड़ग्राम शहर के कदमकनान स्थित सीआरपीएफ की 184वीं बटालियन का ‘मिशन कामयाब’ अब जिले में सफलता की नई मिसाल बन रहा है। अत्यंत पिछड़े ग्रामीण इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू इस मिशन से जुड़े 27 से अधिक युवाओं में अब तक 20 का चयन विभिन्न सरकारी नौकरियों में हो चुका है।

2010 से झाड़ग्राम में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ ही बटालियन जनहित में सिविक एक्शन प्रोग्राम और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में 2021 से शुरू ‘मिशन कामयाब’ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, मार्गदर्शन, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, करियर काउंसलिंग और सरकारी नौकरियों की जागरूकता प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम आम जनता और सुरक्षा बलों के बीच भरोसा भी मजबूत कर रहा है। कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी और सेकेंड-इन-कमांड प्रणव आनंद झा के पर्यवेक्षण में चल रहे इस मिशन के तहत सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का भव्य समारोह 184वीं बटालियन मुख्यालय में आयोजित हुआ।

कमांडेंट त्रिपाठी ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा, “यह मिशन सिर्फ नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा देकर आत्मनिर्भर बनाना है।” उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं से अपील की कि वे मेहनत और मार्गदर्शन से अपने सपनों को साकार करें।

यह भी पढ़ें:  थॉमस कप : इंग्लैंड को 5-0 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twenty =