बैंकॉक में लहराया परचम: जियोंग्स ताइक्वांडो अकादमी ने जीते अंतरराष्ट्रीय पदक

कोलकाता:  27 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित 13वीं रॉयल प्रिंसेस कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का नाम रोशन किया। ग्रैंडमास्टर सेओंग कुक जियोंग (8वीं डैन ब्लैकबेल्ट) के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पूमसे और स्पीड किक श्रेणियों में 1 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

📌 प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • प्रतियोगिता: 13वीं रॉयल प्रिंसेस कप, बैंकॉक, थाईलैंड
  • टीम नेतृत्व: ग्रैंडमास्टर सेओंग कुक जियोंग
  • पदक विजेता:
    – 1 रजत पदक — पूमसे
    – 3 कांस्य पदक — स्पीड किक
    – प्रतिभागी: ऋषिराज रक्षित, रयान बनर्जी
    – विशेष उपस्थिति: एशिया ताइक्वांडो महासंघ के अध्यक्ष किम सांग-जिन के साथ विजयी प्रतिभागी

इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के सेओंगनाम शहर में आयोजित 12वीं सेओंगनाम ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जियोंग्स ताइक्वांडो अकादमी की यह एक और बड़ी उपलब्धि है।

इसमें भाग लेने वाले सदस्य ऋषिराज रक्षित और रयान बनर्जी थे। एशिया ताइक्वांडो महासंघ के अध्यक्ष किम सांग-जिन के साथ विजयी प्रतिभागी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *