1001637544

कोलकाता के चिड़ियाखाना भ्रमण कर आनंदित हुए जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्र

कोलकाता (खिदिरपुर), 10 फरवरी 2026: कोलकाता के बाबूबाजार स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के छठवीं कक्षा के छात्रों ने सोमवार को स्कूल द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत अलीपुर जूलॉजिकल गार्डेन (कोलकाता चिड़ियाखाना) का भ्रमण किया।

भारत के सबसे बड़े और सबसे प्राचीन चिड़ियाखानों में शुमार इस स्थान की स्थापना 1875 में हुई थी।

वसंत ऋतु के इस सुहावने मौसम में छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों को देखने के साथ-साथ प्रकृति का खूब आनंद लिया। हाथी, बंदर,  ज़ेब्रा,  गैंडा,  हिरण,  बाघ, भालू और शुतुरमुर्ग विशेष रूप से छात्रों के लिए आकर्षण के केंद्र बने।

1001637256

छात्रों ने इन जीवों की आदतों, व्यवहार और संरक्षण के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान छात्रों का उत्साह और जिज्ञासा देखते ही बनती थी।

प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने सफलतापूर्वक शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया और कहा: “ऐसे भ्रमण छात्रों के ज्ञान को किताबी सीमाओं से बाहर ले जाते हैं और उन्हें प्रकृति से जोड़ते हैं। भविष्य में भी हम इस प्रकार के शिक्षामूलक एवं छात्रोपयोगी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेंगे।”

सुनीता राउत, सुमन कुमार दास, राजेंद्र रजक, गिरिजेश शर्मा, राजेश शर्मा और बबलू सिंह ने इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1001637259

यह भ्रमण छात्रों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन रहा, बल्कि पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और जीव विज्ञान की समझ बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी साबित हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =