।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
25 जनवरी 2026 रविवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। व्यापार पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी और अच्छी आय होने से आपके जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ता भी बेहतर रहेगा। आप उन्हें कहीं खरीददारी आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके खिलाफ कार्य क्षेत्र में आज कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने किसी घर, मकान आदि की खरीदारी का विचार किया है, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे बाद में आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। यदि आपका कोई जायदाद की खरीद फरोख्त का मामला विवादित था, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति खरीदने के लिए बढ़िया रहने वाला है और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, इसलिए आप अपने मन में सामंजस्य की भावना बनाए रखें। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको तनाव हो सकती है। आप अपने अधिकारी की बातों को नजरंदाज ना करें और आप अपने काम पर पूरा ध्यान बनाएं रखें। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अधूरा था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने भाई व बहनों से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ते बेहतर रहेंगे और आपको अपनी संतान से भी रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपके मन में कुछ कामों को लेकर तनाव बनी रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करे, तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप अपने लिए कुछ ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, जिसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने रहन-सहन में लापरवाही करेंगे, जिससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माताजी आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने के पूरे कोशिश करनी होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग अकेले हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी और वह अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आपको नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी आए और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न करें और वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा, क्योंकि आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेगी। आज आपकी किसी से कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप अपने व्यापार के कामों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ मिल सकेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी दुसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने जा सकते है। सरकारी नौकरी के तैयारी में लगे लोगों को लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
25 जनवरी 2026 रविवार
हिन्दी माह माघ
तिथि सप्तमी 11:09:36pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र रेवती 01:34:45pm
योग सिद्ध 11:44:41am
करण गर 11:57:23am
करण वणिज 11:09:36pm
चन्द्र राशि मीन 01:34:45pm
चन्द्र राशि मेष 01:34:45pm
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 06:45:01am
सूर्यास्त 05:35:45pm
दिन काल 10:50:43am
रात्री काल 01:08:58pm
चंद्रोदय 10:34:28am
चंद्रास्त 11:53:57pm
सूर्योदय
लग्न मकर 10°51′, 280°51′
सूर्य नक्षत्र श्रवण
चन्द्र नक्षत्र रेवती
पद, चरण
3 च रेवती 07:46:59am
4 ची रेवती 01:34:45pm
1 चु अश्विनी 07:21:05pm
2 चे अश्विनी 01:06:01am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



