कोलकाता। देश की अग्रणी साहित्यिक संस्थाओं में से एक, जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितंबर 2026, रविवार को पूर्व संध्या पर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी संस्था की संस्थापिका शावर भकत ‘भवानी’ की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि संजय शुक्ल की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध कवयित्री रीमा पांडेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। गोष्ठी का कुशल संचालन भी रीमा पांडेय ने ही किया।
गोष्ठी में कमल किशोर अग्रवाल, रेनुका सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीनू मुरझानी, सपना चंद्रा, सूर्यकांत चतुर्वेदी ‘मोहन बैरागी’, निरुपमा त्रिवेदी, रीता मिश्रा तिवारी, संजय शुक्ल, कमल पुरोहित ‘अपरिचित’ एवं शावर भकत ‘भवानी’ सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी रचनाकारों को संस्था की ओर से सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा शावर भकत ‘भवानी’ ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी हिंदी भाषा व साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

