IMG 20250907 WA0012

जलधारा ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

कोलकाता। जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 6 सितंबर 2025, शनिवार को महिला शिक्षिकाओं को देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत मानते हुए गूगल मीट के माध्यम से महिला शिक्षिकाओं की ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी संस्था की संस्थापिका शावर भकत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ शावर भकत ने माता सरस्वती की वंदना के संग किया।काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन शिक्षिका रीमा पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शामिल कवयित्रियों में मीना दत्ता, निरुपमा त्रिवेदी, पार्वती तिवारी, वीनू मुरझानी, सरला मेहता, सरस्वती मल्लिक, अमिता मराठे, सुषमा राय पटेल एवं रीमा पांडेय ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिक्षिकाओं को संस्था की ओर से सम्मानपत्र प्रदान किया गया। सफल कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ कवयित्री सरला मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

शानदार काव्य गोष्ठी के लिए बधाई प्रेषित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा शावर भकत ‘भवानी’ द्वारा जलधारा संस्था के तत्वावधान में भविष्य में भी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं महिला शिक्षा के उद्देश्य से साहित्यिक गतिविधियों को आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + four =