कोलकाता : टीएचके जैन कॉलेज की तरफ से दो दिवसीय इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट “जैन क्रिकेट चैंपियनशिप” का आयोजन किया गया है। यह टूर्नामेंट काशीपुर स्थित टीएचके जैन कॉलेज के मैदान में 18 और 19 जनवरी को आयोजित होगी। इसमें आठ स्कूल हिस्सेदारी करेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मौसमी सिंह सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
राजीव मिश्रा की देखरेख में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें अभिनय सिंह, आर्यन साव, भूमिका बंठिया, आशुतोष मिश्रा, पुनीत गुप्ता इत्यादि विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका होगी।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।