हावड़ा। जय माँ काली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में हावड़ा बोन बिहारी बोस रोड में शिवचर्चा एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भगवान शिव की पूजा अर्चना के उपरांत संगीतमय भजन कीर्तन का विशाल आयोजन हुआ।
उसके उपरांत संस्था की तरफ से स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग हजार भक्तों को महाप्रसाद खिलाया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में मुख्य तौर पर उपस्थित रहे विक्रम चौधरी, बुद्धदेव सरकार, सुरेंद्र चौधरी, संतोष कुमार तिवारी, कमलेश यादव, भृगुनाथ पाठक, आनंद तिवारी, खुशनुद अख्तर खान, सुनील शुक्ल, अंजनी राय, अवध बिहारी गुप्ता, चंद्रशेखर साव, राजन सिंह, दारा सिंह, कैलाश राय आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज जायसवाल, रौनक यादव, रामकरण सिंह आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। क्लब के अध्यक्ष चन्द्रदेव चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

