जगदल : पहले युवक को मारी गोली, फिर हुई बमबारी, 1 की मौत 2 घायल

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक युवक को सरेआम गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है घटना तब घटी जब पीड़ित इलाके की दुकान में चाय पी रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग चाय की दुकान में खड़े एक युवक को बाहर खींचकर गोली मार दी। इस घटना के बाद शनिवार को जगदल  इलाके में बमबारी की गई। बममारी में दो लोग घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शुक्रवार शाम करीब सात बजे पुरानी बाजार इलाके में बैठा अन्य लोगों से गप्पें मार रहा था। इसी दौरान, बाइक सवार दो युवक आए और चाय की दुकान से युवक को खींचकर बाहर निकाला और गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को भाटपाड़ा (Bhatpara) राजकीय सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

images - 2022-07-16T143125.132इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तनाव है। पुलिस ने आरोपी कौ गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगभग रोज होती रहती हैं। पुलिस को बार-बार कॉल करने से कोई फायदा नहीं हुआ। इतना ही नहीं उनका दावा है कि पुलिस ने उन्हें अपनी दुकानें बंद करने को कहा है। इस संदर्भ में हाल ही में तृणमूल में शामिल हुए बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें बमबारी की घटना की जानकारी है।

सांसद ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सब कुछ बता दिया है। उनके मुताबिक पुलिस की निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार की हत्या कुछ नशेड़ियों की बीच आपसी विवाद का परिणाम है। पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *