जादवपुर हिंसा मामला : मंत्री ब्रत्य बसु और TMC नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले ने राज्य की सियासी पारा को हाई कर रखा है। इसी सिलसिले में बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और टीएमसी नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि यह मामला एक मार्च को हुई हिंसा से जुड़ा है, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।

जादवपुर पुलिस स्टेशन में एक छात्र की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसने घटना के दौरान चोटें खाई थीं। शिकायत में मंत्री के कार चालक और अन्य लोगों का भी नाम शामिल किया गया है।

साथ ही जादवपुर विश्वविद्यालय में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के साथ बदसलूकी और उसके बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस के गुप्तचर विभाग की विफलता को जिम्मेदार ठहराया था।

कोर्ट का मानना था कि गुप्तचरों की इस तरह की भूमिका के कारण भविष्य में और भी बुरी घटनाएं हो सकती हैं। अदालत ने कहा कि ऐसा हुआ तो पड़ोसी देश जैसी स्थिति बन जाएगी। 

गौरतलब है कि बीते एक मार्च को जादवपुर विश्वविद्यालय में ब्रात्य बसु के साथ बदसलूकी की गई थी। उन्हें चोट भी आई थी और इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा था। जादवपुर में शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दो छात्र भी घायल हो गए थे। शनिवार शाम को इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में रात में भी हिंसा हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =