D murmu

दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना जरूरी: मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिये उनमें आत्मविश्वास का संचार करना बेहद अधिक महत्त्वपूर्ण है। श्रीमती मुर्मू ने शनिवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान करने के बाद कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उन्हें अधिकार-सम्पन्न बनाने के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण है।

दिव्यांगजों में भी उतनी ही प्रतिभा और क्षमता होती है, जितनी सामान्य लोगों में। कभी-कभी तो इनमें उनसे भी ज्यादा प्रतिभा होती है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये, जरूरी है कि उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार किया जाये। राष्ट्रपति ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वह आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिये दिव्यांगजनों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा , “ दिव्यांग भाई और बहन मुख्यधारा में शामिल होकर प्रभावशाली योगदान करेंगे तो देश प्रगति-पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।”

यह भी पढ़ें:  अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद ने मनाया संत तुलसी जयंती

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ही हर व्यक्ति के सशक्तिकरण की कुंजी है, इनमें दिव्यांगजन भी शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा में भाषाई अवरोधों को हटाने के लिये प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिये तथा शिक्षा को दिव्यांग बच्चों के लिये अधिक सुगम बनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के समान अवसर प्राप्त होने के महत्त्व को रेखांकित किया गया है।

राष्ट्रपति ने इस बात की सराहना की कि पहली से छठी कक्षा के श्रवण-बाधित दिव्यांग बच्चों के लिये पाठ्यपुस्तकों को भारतीय सांकेतिक भाषा में बदला गया है। उन्होंने कहा कि श्रवण-बाधित छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिये यह महत्त्वपूर्ण पहल है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस सूर्यकांत!, CJI बीआर गवई ने की सिफारिश
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  मेचेदा : पाठ्य पुस्तक व छात्रवृत्ति वितरण समारोह में राममोहन पर चर्चा

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =