Love couple

खुशहाल जिन्दगी के लिए जरूरी है जीवन में सेक्स के रोमांच को बनाए रखना

कोलकाता। यौन संबंध जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है । सुखी जीवन में सेक्स को एक महत्त्वपूर्ण पूरक माना जाता है। जिस तरह से हम अपने खान पान का ध्यान रखते हैं, उसी तरह से जीवन में सेक्स का भी बड़ा महत्व होता है। सेक्स के रोमांच को जीवन में बरकरार रखना बेहद जरूरी होता है अन्यथा आपके साथी की रुचि आपमें कम हो जाएगी। इसकी वजह से रिश्ते पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए आपको सेक्स के सही तरीकों का पता होना चाहिए। इसमें नयापन लाने की जरूरत है ताकि कुछ अलग होने से साथी की उत्सुकता और उत्साह दोनों बना रहे और आपको भी लगे कि हम कुछ नया करने जा रहे हैं। यहां हम आपको सेक्स में रोमांच लाने के कुछ सुझाव बता रहे हैं—

किस, जो पहले कभी न किया हो
आप अपने साथी को इस तरह से किस करें जैसे उसे ही क्या संसार में किसी को भी पहली बार कर रहे हों। साथ ही यह भी सोचें यह आपका सबसे अच्छा चुंबन होना चाहिए। हालांकि यह तभी संभव होगा जब आपका साथी भी इस काम में पूरे मनोयोग से आपका साथ दे अर्थात् उसको भी उतना ही उत्साहित होना चाहिए जितने कि आप हैं। अत: उसे भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार करें, प्रेरित करें। फिर देखिए, आपको अलग ही तरह के आनंद की अनुभूति होगी। आप और आपके साथी के रोम-रोम में उत्तेजना का संचार होगा।

यह भी पढ़ें:  विनय सिंह बैस की कलम से... मेरी पहली रेल यात्रा

म्यूजिक से रोमांच बनाएं
आपको सेक्स को नए तरीके से एन्जॉय करने के लिए चाहिए कि आप बहुत धीमा संगीत चला दें और अपने साथी को डांस के लिए निमंत्रित करें। लेकिन ध्यान रहे म्यूजिक बहुत लाउड और तेज वॉल्यूम में नहीं होना चाहिए। आप डांस के जरिए अपने साथी को खुश कर सकते हैं और इसके साथ ही फोरप्ले को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

कुछ ऐसा करें
उन्मादी सेक्स करना आपके अंदर के सेक्स के प्रति आक्रामकता को दर्शाता है। भले ही आप बाहरी दुनिया में बेहद ही गंभीर और शांत रहने वाले हों लेकिन बेडरूम के अंदर आपको अपने साथी पर हावी होना होगा। आप अपने साथी से वैसी बातें कीजिए जिसकी कल्पना आपके साथी ने नहीं की होगी। ऐसा करने से आप अपने साथी को सेक्स के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

फेंटेसी का प्रयोग करें
अपने साथी से उसकी सेक्स फेंटेसी के बारे में बात करें। उसके बाद यही कोशिश करें कि आप अपनी और अपने साथी की सेक्स फेंटेसी को पूरा कर सकें। जैसे आपका साथी नहाते हुए या फिर किसी प्रयोग के साथ सेक्स करना पसंद करता है तो आपको ठीक वैसे ही पेश आना जैसी आपके साथी की डिमांड है।

यह भी पढ़ें:  विशाल की श्रेष्ठ कहानी : "जीने की वजह"

आंख मिचौली
इस खेल में आप अपने साथी की आंख पर पट्टी बांधकर उसके साथ खेल खेलें और एक समय तय कर लें यदि पांच या दस मिनट में आपका साथी आपको नहीं पकड़ पाता तो आप उसके साथ जैसे मर्जी सेक्स करने की शर्त रखें, फिर चाहे वो तरीका आपके साथी को अच्छा ना लगता हो लेकिन आपको बहुत पसंद हो। ऐसे में आप अपने साथी को नए प्रयोगों के लिए राजी कर सकते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  12 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *