- 22 एम सी घोष लेन उपज फाउंडेशन ने मनाया स्वाधीनता दिवस
हावड़ा: हावड़ा 22 एम सी घोष लेन फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस का पालन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोहित कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया।
कार्यक्रम में एमडी अमानुल्लाह रोहित कुमार राय, राहुल कुमार राय , जितेंद्र मंडल, अमित ग्वाला, गणेश राऊत, पूजा जायसवाल व अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में राहुल कुमार राय ध्वजारोहण के बाद कहा कि लंबी लड़ाई के बाद हमने आजादी पायी है।
संघर्ष और बलिदान से मिली यह आजादी तभी सार्थक होगी, जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों, अपने महापुरुषों के सपनों का भारत बनाएंगे।

रोहित कुमार राय ने कहा कि हमारे नेताओं ने एक समाजवादी और समावेशी विकास की ओर उन्मुख व्यवस्था पर जोर दिया है।
राहुल कुमार राय ने कहा कि जनता के प्रति समर्पित स्वतंत्र और संप्रभु देश बनाने में हम सफल हुए हैं, लेकिन जो लोग विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में गणेश कुमार राऊत ने कहा कि पर्यावरण के प्रति भी हमें और अधिक सजग होने की जरूरत है।उन्होंने स्वयंसेवी संगठन हरियाली साथी के साथ मिलकर हरित पर्यावरण बनाने पर एकजुट होने पर जोर दिया।
साथ ही सबसे अपील की कि अधिकस अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति बच्चों ने की।
उल्लेखनीय है कि हर साल संगठन की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों की भागीदारी सराहनीय रहती है। हरियाली साथी की ओर से अजय कुमार प्रसाद व विनय कुमार ने पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक रहने की अपील की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



