mrunal thakur

सफल अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाना जरूरी : मृणाल ठाकुर

मुंबई। टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर का मानना है कि सफल और बड़ी अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं करना जरूरी है। मृणाल ने ‘लव सोनिया’ से डेब्यू किया था। बाद में उन्हें शाहिद कपूर के साथ ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों में देखा गया। वह अब उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ‘आंख मिचौली’ नामक एक फैमिली कॉमेडी फिल्म की तैयारी कर रही है। इसके बाद उनकी झोली में ‘पिप्पा’ जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी है।

एक्ट्रेस इस साल तेलुगू फिल्म ‘सीता राम’ में नजर आएंगी। मृणाल कहती हैं, “मैं हर तरह के किरदार को निभाना चाहती हूं। मैं खुद को एक खास स्टाइल तक सीमित नहीं रखना चाहती और यह मेरे दिमाग में पहले दिन से ही साफ है। अपने करियर में, मैं सिर्फ ऐसी फिल्में और प्रोजेक्ट करना चाहती हूं जो मुझे एक अभिनेता के रूप में उत्साहित और चुनौती दें।”

मृणाल ने कहा, “मुझे लगता है कि एक बड़े अभिनेता या अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं करना महत्वपूर्ण है और यह तभी संभव है, जब कोई काम के मामले में सीमाएं निर्धारित न करे। जब दर्शकों का मनोरंजन करने और एक अभिनेता के रूप में खुद को साबित करने की बात आती है तो मैं अपने काम के साथ हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश करती हूं।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  और नही अन्याय के तहत माटियाब्रूज़ के वार्ड नं 136,137,139 में भाजपा के तीन दिवसीय पथसभा का समापन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  'एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा' फ़िल्म 19 जुलाई को होगी रिलीज़
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =