मेचेदा में मनाई गई ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि

खड़गपुर । महापुरुष ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 133वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत मेचेदा कल्चरल एसोसिएशन की ओर से थर्मल गेट के सामने स्थित विद्यासागर प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर परिचर्चा सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मेचेदा सांस्कृतिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ पाड़िया ने की। विद्यासागर के जीवन पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक डॉ. कालीशंकर पात्रा, शिक्षक डॉ. विभास चंद्र मंडल ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देश भर में विद्यासागर पर चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयदेव धाड़ा ने किया। इसके अलावा मेचेदा विद्यासागर पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र, मेदिनीपुर विद्यासागर स्मारक सोसायटी और चाईपुर विद्यासागर द्विशताब्दी समिति के सदस्यों ने विद्यासागर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *