IPL 2025: गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उनके होम ग्राउन्ड ईडन गार्डन्स पर ही धूल चटा दी।
इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के दोनों खब्बू बल्लेबाजों ने एक और शतकीय साझेदारी कर आईपीएल में सबसे ज्यादा 100 रनों के साझेदारी करने वालों की सूची में जगह बनाई।
गुजरात टाइटंस के पास गिल, सुदर्शन और जोस बटलर जैसे शीर्ष तीन खिलाड़ी हैं. जिन्होंने इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं. तीनों ही खिलाड़ी इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
गिल और सुदर्शन ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर के खिलाफ पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों के बीच छठी 100 रन की साझेदारी थी। जो अब संयुक्त रूप से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
बता दें की इस मैच में कोलकाता के खिलाफ शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेल अपना पांचवां अर्धशतक जड़ा। वहीं शुभमन गिल ने भी 55 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 10 चौका और 3 क्छक्का लगाया. शुभमन गिल को उनके शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जबकि अंत में जोश बटलर ने भी 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। ऐसे में आइए जानतें हैं इस मैच में गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने कौनसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
- आईपीएल में सबसे ज़्यादा 100+ रन बनाने वाली जोड़ी
- कोहली और डिविलियर्स: 10
- गेल और कोहली: 9
- धवन और वार्नर: 6
- डु प्लेसिस और कोहली: 6
- गिल और सुदर्शन: 6
मैच की बात करें तो कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की बदलौत गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। वह गुजरात की छठी जीत थी. जबकि कोलकाता की पांचवीं हार मिली।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

