Images 2021 09 20T193323.071

IPL 2021 : कोच जयवर्धने ने कहा, अगले मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा

दुबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने को भरोसा है कि टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के अगले मैच में शामिल होंगे। रोहित रविवार को हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शामिल नहीं थे। मुंबई का सामना 23 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। ऐसे में कोच को उम्मीद है कि रोहित इस मुकाबले में टीम का नेतृत्व करेंगे।

जयवर्धन ने मैच के बाद कहा, “रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन इंग्लैंड से वापस लौटने के कारण हमें लगा कि उन्हें कुछ और दिन की जरूरत है। वह अगला मुकाबला खेलने के लिए ठीक हैं।” ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अगले मैच में भी खेलने पर संशय है क्योंकि उन्हें कुछ दिक्कतें हैं। कोच ने कहा, “हार्दिक ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ दिक्कत है। एहतियात बरतते हुए हम उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन आराम देने के बारे में सोच रहे हैं।

देखना चाहते हैं कि चीजें कैसी है लेकिन गंभीर नहीं है।” जयवर्धने ने साथ ही कहा कि मुंबई की टीम में किसी ने ऐसे बल्लेबाजी नहीं की जैसे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायवाड़ ने की। दूसरी पारी में विकेट अच्छा था और हमारे बल्लेबाजों को लगा कि वे बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि हमने कुछ विकेट आसानी से गंवाए।

यह भी पढ़ें:  IPL Auction 2023 :: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, यहां देखें पूरी सूची

ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो जिम्मेदारी से खेले और अंत तक पारी को बढ़ाए जो हम नहीं कर पाए। चेन्नई के लिए ऐसा गायकवाड़ ने किया।” जब चेन्नई के विकेट गिर रहे थे तो एक सेट बल्लेबाज अंत तक टिका रहा। मेरे ख्याल से हम निराश हैं जिस तरह से हमने स्थिति को देखा।”

कोच ने कहा, “ब्रेक हमारे नियंत्रण में नहीं है। हमने भारत में कुछ अच्छे मुकाबले खेले लेकिन दुर्भाग्य से टूर्नामेंट को रोकना पड़ा और सभी लोगों को दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में खेलना पड़ा। इसके बाद हम लोग फिर साथ आए हैं और लय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

जयवर्धने ने कहा, “हमने इस बारे में चर्चा की और हमें पता था कि टीम को अनुभवी चेन्नई के खिलाफ बेहतर करना होगा। हमने कुछ गलतियां की और यह ऐसा है जिस पर हमें जल्द काम करने की जरूरत है

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल सरकार ने डिब्रूगढ़ चेकपोस्ट को सील किया, झारखंड से एंट्री रोकी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हॉकी : आखिरी मिनट के गोल से जीता ऑस्ट्रेलिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 6 =