IPL10

IPL-13 : हैदराबाद की एक और जीत, चेन्नई की हार की हैट्रिक

दुबई : सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर अपने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मैच में शानदार जीत हासिल की है। डेविड वार्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स को सात रनों से हरा दिया। सुपर किंग्स को 2014 के बाद पहली बार लगातार तीन मैचों में हार मिली है। वार्नर ने टॉ़स जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट गंवा कर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद की गेंदबाजी के हिसाब से यह स्कोर अच्छा था जिसका वो बचाव कर सकती थी और उसने किया भी यही। चेन्नई को उसने पूरे ओवर खेलने के बाद 157/5 रनों पर रोक दिया। चेन्नई के लिए इस मैच में न फाफ डु प्लेसिस का बल्ला चला और न ही वापसी कर रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो का। रवींद्र जडेजा (50 रन, 35 गेंद 5 चौके, 2 छक्के) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 47 रन, 36 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन चूक गए।

आखिरी के तीन ओवरों में चेन्नई को 63 रनों की जरूरत थी। जडेजा ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमाया लेकिन 18वें ओवर की चौथी गेंद पर वो आउट हो गए। उनके स्थान पर आए सैम कुरैन (नाबाद 15) ने आते ही छक्का मारा। अगले ओवर में हैदराबाद को झटका क्योंकि उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज और डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार 19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए चोट लग गई और वो बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें:  विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर अंशु मलिक ने रचा इतिहास

आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे। वार्नर के पास विकल्प नहीं थे इसलिए उन्होंने यह ओवर युवा अब्दुल समद को दिया। उन्होंने पहली गेंद वाइड डाल दी जिस पर चौका चला गया। इस गेंद पर पांच रन आए। अब छह गेंदों में 23 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद पर धोनी ने चौका, तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया और स्ट्राइक कुरैन को दी। कुरैन ने भी एक रन लिया और चेन्नई को दो गेंदों पर 15 रन चाहिए थे जो बने नहीं।

चेन्नई को लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। 42 रनों पर उसने अपने चार विकेट- शेन वाटसन (1), अंबाती रायडू (8) और फाफ डु प्लेसिस (22), केदार जाधव (3) खो दिए थे। यहां से जडेजा और धोनी ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन इन दोनोंकी कोशिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले वार्नर ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। नई ऊर्जा के साथ उतरी चेन्नई को शुरुआत भी सकारात्मक मिली। दीपक चहर ने अपनी इनस्विंग से टीम को जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट पहले ही ओवर में दिला दिया। ठाकुर ने पैर जमाते दिख रहे मनीष पांडे (29) को आठवें ओवर में बोल्ड कर हैदराबाद का स्कोर 47/2 कर दिया।

यह भी पढ़ें:  फ्रेंच ओपन | एंड्रीस्कू ने अजारेंका को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया

कुछ यही हाल हैदराबाद के वार्नर (28) का हुआ और वह भी अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी नहीं ले जा पाए। पीयूष चावला की गेंद पर डु प्लेसिस ने उनका बाउंड्री पर लाजवाब कैच पकडा। हैदराबाद को अगली गेंद पर एक और झटका लगा।

युवा बल्लेबाज प्रियम के साथ हुई गलतफहमी के चलते रायडू और धोनी ने मिलकर केन विलियम्सन को (9) को रन आउट कर दिया। प्रियम ने फिर इस गलती का भुगतान अर्धशतकीय पारी खेल किया। अंत में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर दिया। उनके साथ अभिषेक शर्मा भी अच्छी पारी खेलेत हुए 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का मारा। प्रियम और अभिषेक ने 77 रनों की साझेदारी की।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  प्यार में आपत्ति! तृणमूल नेता, उसकी पत्नी और बेटी को प्रेमी ने चाकू घोंपकर मार डाला
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *