IMG 20260211 WA0007

आईओसीएल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी चुनाव : सभी 12 सीटों पर ‘टीम डेमोक्रेसी’ की ऐतिहासिक जीत

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के औद्योगिक शहर हल्दिया स्थित आईओसीएल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में हल्दिया रिफाइनरी एम्प्लॉयी यूनियन समर्थित ‘टीम डेमोक्रेसी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की। यह चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ।

चुनाव में सभी 12 सीटों पर सीटू समर्थित उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्हें पराजित कर टीम डेमोक्रेसी के प्रत्याशियों ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। विजयी उम्मीदवारों में अनुपम हाजरा, गौतम मुखर्जी, नारायण शाहू, नीलकंठ बेरा, नित्यानंद पाल, राकेश मिद्दा, शंकर हाइत, सुभाष शर्मा, बिना सेन भुँइया, सुपर्णा माईती और मनीष कुमार शामिल हैं।

जीत के बाद टीम डेमोक्रेसी की ओर से स्वप्न त्रिपाठी ने कहा कि “टीम डेमोक्रेसी इस क्रेडिट सोसाइटी को और अधिक उन्नत व पारदर्शी दिशा में ले जाएगी। नव-निर्वाचित प्रतिनिधि सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ सहकारिता की समृद्धि को प्राथमिकता देंगे।”

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया। नव-निर्वाचित प्रतिनिधि अगले पाँच वर्षों तक इस क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =